ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव में चार सीटों पर मतदान, 10 उम्मीदवार मैदान में,30 सदस्य निर्विरोध,8 सीटें रहीं खाली,कुल 42 सीटों पर होना था उपचुनाव।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। कुल 42 सीटों पर उपचुनाव होना था, जिनमें से केवल चार सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इन चार सीटों के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी बीच 30 सदस्य निर्विरोध घोषित हुए हैं।
उपचुनाव प्रक्रिया के दौरान सात सीटों पर किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा, जबकि एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र जांच में निरस्त कर दिया गया। इस प्रकार कुल आठ सीटें खाली रह गई हैं।
इसके अलावा तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। आज नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी, जिसके बाद सभी पदों के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए।
ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए 20 तारीख को मतदान होगा, जबकि 22 तारीख को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
उपचुनाव अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी ने बताया कि शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष उपचुनाव के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर दी गई हैं तथा निर्वाचन कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव में चार सीटों पर होगा मतदान।
डोईवाला क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। इन चार वार्डों में कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
जहाँ उपचुनाव होगा
प्रतीत नगर – वार्ड संख्या 12: 4 उम्मीदवार
लिस्ट्राबाद – वार्ड संख्या 4: 2 उम्मीदवार
जोगीवाला माफ़ी – वार्ड संख्या 4: 2 उम्मीदवार
गढ़ी मयचक – वार्ड संख्या 8: 2 उम्मीदवार
उपचुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर तारीख को होगा और मतगणना 22 मतगणना और परिणाम घोषित किया जाएगा I



