Blog

चार ग्राम सभाओं में उत्साहपूर्ण मतदान, 22 नवंबर को मत करना और परिणाम।

69% मतदान; शांतिपूर्ण प्रक्रिया में 10 प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटियों में सील, अब सबकी निगाहें मतगणना पर।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विकास खंड डोईवाला की चार ग्राम सभाओं में पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को हुआ मतदान उत्साह और शांति के बीच सम्पन्न हुआ। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलता रहा, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी ने लोकतंत्र को मजबूती दी।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 1411 पंजीकृत मतदाताओं में से 979 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 69% रहा। ग्रामसभा-वार मतदान इस प्रकार रहा—

लिस्टराबाद : 160 में से 131 वोट — 82%

जोगीवाला माफी : 201 में से 157 वोट — 78%

प्रतीतिनगर : 679 में से 451 वोट — 66%

गढियाचक : 371 में से 240 वोट — 64%

चुनाव अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि चारों ग्राम सभाओं में मतदाताओं ने जिम्मेदारी और उत्साह के साथ मतदान किया है। चार सदस्य पदों के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनका भाग्य अब मतपेटियों में सुरक्षित है।

उन्होंने यह भी बताया कि 22 नवंबर को खंड विकास कार्यालय में मतगणना होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button