Blog

चुनाव मे जनता का रुझान भाजपा की और। विधायक बृजभूषण गैरोला

निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद समेत 20 वार्डो में खिलेगा कमल।

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
नगर निकाय चुनाव में भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से मुस्तैद हो गए हैं! नगर पालिका चुनाव की बागडोर देख रहे विधायक बृजभूषण गैरोला और चुनाव प्रभारी शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि जनता का रुझान इस बार भारतीय जनता पार्टी की ओर है! इस बार मत प्रतिशत बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। कहा कि नगर निकाय चुनाव अध्यक्ष पद सहित 20 वार्डों में कमल खिलेगा। कहां की केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा संगठन के कुशल रणनीति के दम पर भाजपा भारी वोटो से नगर पालिका का चुनाव जीतेगी। जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल और युवा मोर्चा माजरी मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह ने कहा कि भाजयुमो मतदाताओं को भाजपा की रीति नीति से अगवत कराकर नगर पालिका चुनाव में डोर टू डोर अभियान की चलाएगी। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा सरकार ने विभिन्न वर्गों के उत्थान और विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजना बनाई है!इन्हीं कारणों से पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है! इस अवसर पर मंडल प्रभारी गणेश रावत,भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी, जिला मंत्री उषा कोठारी,पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी,मंडल महामंत्री रविंद्र बेलवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर लोधी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज,माजरी मंडल अध्यक्ष प्रताप बस्सी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा,पूनम चौधरी,आदेश पवार, संजीव लोधी, ममता नयाल, जगदीश प्रसाद गैरोला के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। Verma doi news no 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button