Blog

चैत्र नवरात्रि की नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, श्रद्धा के साथ हुआ कन्या पूजन। (हवन, भंडारे और व्रत पारण के साथ नवरात्रि का समापन, दिनभर बना रहा भक्तिमय माहौल)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
चैत्र नवरात्रि की नवमी शुक्रवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिरों में विशेष पूजा, आरती और हवन का आयोजन किया गया।
नवमी के अवसर पर घर-घर कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को माता का स्वरूप मानते हुए उन्हें भोजन कराया और उपहार भेंट किए। कई स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

नवरात्रि के नौ दिनों तक चले व्रत और साधना के बाद श्रद्धालुओं ने नवमी पर व्रत का पारण किया। मंदिर परिसरों में “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

नवमी के साथ ही चैत्र नवरात्रि का समापन हुआ। भक्तों ने माता रानी से आशीर्वाद लेकर परिवार और समाज में सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक आयोजनों के चलते उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button