Blog

छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर रही शिक्षा नीति। गैरोला

पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में विधायक निधि से बने कक्षा कक्ष व हाल कक्ष का लोकार्पण।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत करने के उद्देश्य से पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में विधायक निधि से निर्मित कक्षा कक्ष एवं हाल कक्ष का लोकार्पण डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। ₹10 लाख की लागत से निर्मित इन भवनों से विद्यालय के शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम ढांचे को नई गति मिली है।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि कक्षा कक्ष और हाल कक्ष आज की शिक्षा की मूल आवश्यकता हैं। बेहतर भवन, बेहतर वातावरण और बेहतर संसाधन ही छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल भवन बनाना नहीं, बल्कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था तैयार करना है, जिससे छात्र-छात्राएं व्यवस्था के तहत शिक्षा की ओर अग्रसर रहे I

विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि लंबे समय से विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा कक्ष और हाल कक्ष की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है। इससे पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद और बौद्धिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विद्यालय प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इस निर्माण से छात्रों को अनुकूल शिक्षण वातावरण मिलेगा और विद्यालय की पहचान एक सशक्त शैक्षणिक संस्थान के रूप में और मजबूत होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा में इस प्रकार का निवेश समाज को दीर्घकालिक लाभ देता है और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करता है।
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मुख्यमंत्री मीडिया कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी, सभासद सुरेश सैनी, डोईवाला मंडल अध्यक्ष भाजपा पंकज शर्मा, राजकुमार राज, विक्रम नेगी, मनमोहन नौटियाल, अश्वनी गुप्ता सहित विद्यालय शिक्षक और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button