Blog

छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति देकर भगवान रिद्धि सिद्धि के देवता गणेश जी का किया वंदन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति देकर भगवान रिद्धि सिद्धि के देवता गणेश जी का वंदन किया। आयोजित लघु नाटिका में भगवान गणेश के किरदार में कक्षा 10 की छात्रा माधुरी भारती और सरस्वती माता का रूप धरे कक्षा 12 की छात्रा आंचल गोस्वामी ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को भाव विभोर कर दिया। छात्रा वर्तिका, जिया ने गणेश वंदना प्रस्तुत की ।
प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति से परिचित कराना भी विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। हिंदी विभाग अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता ने कहा कि विद्यालय ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपने छात्र-छात्राओं की नैसर्गिक प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, आरत्नेश द्विवेदी, ओमप्रकाश काला, सुदेश सहगल, अवधेश सेमवाल, तेजवीर सिंह, साक्षी सुंदरियाल, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, हिमांशु कश्यप, राजीव कंडवाल, श्यामानंद, अनीता बलोदी, अर्चना पाल शिक्षकों के अलावा आशुतोष डबराल, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा, उदय सिंह पाल आदि कर्मचारियों के साथ तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button