छात्र छात्राओं ने शहीदों के चित्रों को बनाकर अगस्त क्रांति के महत्वपूर्ण दिन को किया याद।
डोईवाला 8 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
अगस्त क्रांति के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने पेंटिंग से शौर्य दीवार बनाकर दिन की महत्वता को परिलक्षित किया। विद्यार्थियों द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन, तिरंगा, एवं शहीदों के चित्रों को बनाकर अगस्त क्रांति के महत्वपूर्ण दिन को याद किया गया। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि 8 अगस्त का दिन उन महान क्रांतिकारियों को याद करने का दिन है जिन्होंने गांधी जी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी हिंदी विभाग अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता ने इसी दिन करो या मरो का नारा देकर भारतवासियों में क्रांति का बिगुल बजाया था। इस अवसर पर शिक्षक ओमप्रकाश काला, विवेक बधानी, अवधेश सेमवाल, सुदेश सहगल, साक्षी सुंदरियाल, पूजा जोशी राधा गुप्ता चारू वर्मा तेजवीर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे ।



