Blog

छात्र छात्राओ को नाडी शोधन,चक्रासन,कपाल भाति,अनुलोम विलोम के साथ सिखाए विभिन्न यौगिक आसन।

खबर को सुनें

डोईवाला 2 जुन (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज में भाषा समर कैंप के सातवें दिन छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन को सिखाया गया।
कैरियर के सम्बंध मे महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ उनकी जिज्ञासों को भी शांत किया गया। भाषा समर कैंप के सातवे दिन योगाचार्य विकास गुप्ता ने कैंप मे शामिल छात्र छात्राओ को नाडी शोधन,चक्रासन,कपाल भाति,अनुलोम विलोम के साथ विभिन्न यौगिक आसन सिखाए। उन्होने कहा कि योग भारत की ऐसी धरोहर है जो सम्पूर्ण विश्व को रोगमुक्त करने की ताकत रखती है,आज हमारे ज्ञान से विदेशी भी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में योग अपनाने की बात कही। करियर काउंसलर अंकित घिलडियाल ने विभिन्न क्षेत्रों में करियर के संबंध में जानकारी दी।
कैंप के सहायक नोडल अधिकारी अश्विनी गुप्ता ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशन में चल रहे कैंप की समय अवधि को 5 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम पर लगाकर कैंप का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर मार्गदर्शक शिक्षक विवेक बधानी, सुदेश सहगल, आशुतोष डबराल, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा, रमन के अलावा आंचल, चाहत, तनीषा, अनस, समीर आदि छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button