Blog

छात्र संघ ने सांसद से एमएससी-एमकॉम कक्षाओं के संचालन, ऑडिटोरियम व खेल मैदान के समतलीकरण की रखी मांग।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को छात्र संघ पदाधिकारी ने महाविद्यालय की विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
छात्र संघ पदाधिकारी ने सांसद हरिद्वार से ज्ञापन के माध्यम से कहा कि महाविद्यालय में एमएससी और एमकॉम की कक्षाओं का संचालन शीघ्र शुरू किया जाए, जिससे उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। साथ ही उन्होंने ऑडिटोरियम और इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण, खेल मैदान को समतल कराना, बास्केटबॉल कोर्ट की मरम्मत और महाविद्यालय में गेट पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की मांग की।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महाविद्यालय की सभी मांगें न्यायसंगत हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन स्तर पर शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और विद्यार्थियों को शिक्षा व खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

छात्र संघ अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य महाविद्यालय को एक आदर्श शिक्षा केंद्र बनाना है। छात्र हितों के लिए हम लगातार प्रयासरत रहेंगे और सभी संभावनाओं को साकार करेंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मोहित डंगवाल, सचिव अमन सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गा, सहसचिव तान्या बस्सी, तथा अंशुल, आदर्श, अभिनव, गोपाल राणा आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button