जंगली जानवरों ने की, किसानों की बीसों बीघा फसल को किया बर्बाद।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
इस दिनों उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश आमजन व किसानों के लिए मुसीबत बन चुकी है, तो वहीं अब जंगली जानवर भी किसानों के लिए सर दर्द बन चुके हैं। मामला राजा जी नेशनल पार्क से सटे बुल्लावाला गांव का है, जहां आये दिन जंगली जानवर किसानों की फशलों को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में किसान खून के आँसू बहाने को मजबूर है।
किसान रणजोध सिंह ने बताया कि गांव में लगातार जंगली जानवरों की आवाजाही से किसान विमल शर्मा, नीरज शर्मा, लीला सिंह, ज्योति राम, ओमप्रकाश आदि की बीसों बीघा गन्ने की फसल तबाह हो गयी है, जिससे किसानों की मेहनत पर पूरी तरह पानी फिर गया है, ऐसे में किसानों की आये का एक मात्र जरिया ही खत्म हो जायेगा, तो किसान किया खायेंगे। जिसके लिये उन्होंने पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग के साथ जंगली जानवरों की आवाजाही पर भी रोक लगाने की मांग की है।
किसानों के इस नुकसान को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य आशिया परवीन ने कहा कि बुल्लावाला के किसान अत्याचार सहन नही करेंगे। ओर किसानों की समस्या का शीघ्र समाधान नही किया गया तो, ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ग्राम प्रधान परमिंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य बसारत अली, शिव प्रसाद सती, कुसुम शर्मा, विनोद रौथाण, पदम सिंह सामाजिक कार्यकर्ता जावेद हुसैन, शुभम काम्बोज ने भी सम्बंधित विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने व समाधान करने की मांग करी।



