Blog

जगद्गुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास।

कांग्रेस धर्म , संस्कृति और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक करती रहेगी संघर्ष। ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
धर्मनगरी प्रयागराज में जगद्गुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में आज कांग्रेसजनों द्वारा मंदिर परिसर,घमंडपुर में मौन उपवास किया गया।

यह कार्यक्रम डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी के संयोजन में आयोजित किया गया। मौन उपवास के माध्यम से कांग्रेसजनों व क्षेत्रवासियों ने न केवल इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा की, बल्कि सनातन संस्कृति, धार्मिक गरिमा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प भी दोहराया।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा की संत समाज का अपमान किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। यह मौन उपवास हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा का प्रतीक है। सरकार को चाहिए कि वह इस घटना पर संवेदनशीलता दिखाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी धर्म, संस्कृति और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की जगद्गुरु शंकराचार्य जी जैसे पूज्य संत के साथ दुर्व्यवहार केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का अपमान है। कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की घटनाओं का पुरजोर विरोध करती है और समाज में सौहार्द व सम्मान की भावना को बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी,परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,ग्राम प्रधान अनूप चौहान,टिंकू,राजेंद्र,रोहित,श्री चंद,जयप्रकाश, विकेश त्यागी,गोविंद,नरेंद्र,सुमेर चंद,विपिन,पिंकी देवी,किरण,सुशीला देवी,यशोदा,मुन्नी देवी,मीना व अन्य ग्रामीण मजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button