Blog

जनता का विश्वास और समर्थन ही हमारी ताकत। त्रिवेंद्र सिंह रावत

23 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील।

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जॉली ग्रांट मे जनसभा कर अध्यक्ष पद प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी और सभी सभासदों प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने के अपील की! जनसभा में पहुंचे हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में सभी निकाय चुनाव में मतदाताओं का रुख केवल भारतीय जनता पार्टी की ओर है! और प्रदेश के सभी निकायों में जीत हासिल करेंगे! अध्यक्ष पद प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है नगर पालिका में जीत हासिल कर जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे! जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल और चुनाव संयोजक रामेश्वर प्रसाद लोधी ने कहा कि जनता का एक-एक वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है! सभी को अपने वोट का प्रयोग जरूर करना चाहिए! जिससे लोकतंत्र को मजबूती प्रदान होती है! जनसभा में चुनाव संयोजक रामेश्वर प्रसाद लोधी, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, प्रदेश कार्यकारी सदस्य पूनम चौधरी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता नयाल,रानी पोखरी मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, माजरी मंडल अध्यक्ष प्रताप बस्सी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री,माजरी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह, संपूर्ण रावत, प्रियंका मनवाल, राकेश डोभाल, राजेश भट्ट,अनूप सोलंकी, विनीत मनवाल,विक्रम सिंह नेगी, जयदीप लोधी, मनीष छेत्री, ललित जायसवाल, नीरज प्रजापति मदन बटोला,नीलम नेगी, बीना अमोली, उषा नेगी,ममता,शशि लखेडा,शोभा देवी, हिमानी,सीता, माया देवी,ललित पंत आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे! Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button