Blog

जल संकट से जंग में प्लंबर बने अगली पंक्ति के सिपाही। गौरव चौधरी (विश्व प्लंबर दिवस पर डोईवाला में ‘जल योद्धाओं’ का सम्मान, जल संरक्षण को लेकर दिलाई गई शपथ)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर विकासखंड डोईवाला के ब्लॉक सभागार में जल संरक्षण को लेकर प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पेयजल योजनाओं को सफलतापूर्वक संचालित करने वाले प्लंबरों और पंप ऑपरेटरों को सम्मानित कर उन्हें जल संकट से जंग में “अगली पंक्ति का सिपाही” बताया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि बदलते समय में पानी सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में प्लंबर और तकनीकी कर्मी ही वह मजबूत कड़ी हैं, जो दिन-रात मेहनत कर हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल का संरक्षण आज नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड पेयजल निगम के सहायक अभियंता अमजद खान ने अधिकारियों, कर्मचारियों, प्लंबरों और पंप ऑपरेटरों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने लीकेज रोकने, जल अपव्यय पर नियंत्रण, योजनाओं के नियमित रखरखाव और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में भारत सिंह रावत, अंकित चौहान, हपशिवा, फराज आलम सहित पेयजल निगम के अभियंता, अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में प्लंबर व पंप ऑपरेटर उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जल संरक्षण केवल नीति नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसकी शुरुआत हर नल, हर घर से होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button