Blog

किसानों ने किया चीनी मिल अधिशासी निर्देशक डीपी सिंह का सम्मान, तीन वर्ष के कार्यकाल में किसानों के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को सराहा।

किसानों का सम्मान और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। डीपी सिंह

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शुगर मिल डोईवाला स्थित गेस्ट हाउस में क्षेत्र के किसानों द्वारा चीनी मिल डोईवाला के अधिशासी अधिकारी (पीसीएस) डीपी सिंह लगभग तीन वर्षों से ज्यादा कार्यकाल में किसानों के हित में किए गए कार्यों, बेहतर प्रशासनिक समन्वय और सुचारु व्यवस्था के लिए किसानों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शांल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के सभी सम्मानित किसानो ने एकजुट कहा कि अधिशासी निर्देशक डीपी सिंह के कार्यकाल में मिल परिसर एवं मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ, ट्रकों की आवाजाही को व्यवस्थित किया गया तथा तौल के पश्चात किसानों को बिना किसी परेशानी के अपने घर लौटने की सुविधा मिली।

हालांकि चीनी मिल अधिशासी अधिशासी निदेशक डीपी सिंह का कुछ दिन पहले स्थानांतरण हो चुका है, लेकिन अभी तक नए अधिकारी द्वारा कार्यभार ना संभालने के कारण वह वर्तमान में अपने पद पर कार्यरत हैं।

भाकियू(टिकैत) जिलाध्यक्ष सुरेंद्र खालसा ने कहा अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने अपने कार्यकाल में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का प्रयास किया, इनका सम्मान सर्वोपरि है।

पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि मिल से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और व्यवस्था बनाए रखने में डीपी सिंह की भूमिका सराहनीय रही है, जिसका लाभ सीधे किसानों को मिला।

अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने कहा कि किसानों का सम्मान और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, मिल प्रशासन हमेशा किसानों के हित में काम करता रहेगा।

किसान नेता ताजेन्द्र सिंह ने कहा कि अधिशासी निदेशक ने हमेशा स्थानीय किसानों को प्राथमिकता दी और प्रशासन व किसानों के बीच बेहतर तालमेल बनाया।

सम्मान करने वालों में गुरदीप प्रधान, उमेद बोरा, ईश्वर चंद पाल, ताजेन्द्र सिंह, पर्यावरण प्रेमी दरपान बोरा, इंद्रजीत सिंह, कमल अरोड़ा,अमरजीत सिंह आदि के अलावा किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button