डॉ. चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन शिक्षा और नैतिक मूल्यों के प्रतीक। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल
उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यालय रेलवे रोड ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
डोईवाला ऋषिकेश (राजेंद्र वर्मा):
डॉ चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यालय, रेलवे रोड, ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं और आतिशबाज़ी कर खुशी व्यक्त की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा, नैतिक मूल्यों और आदर्शों को सर्वोपरि मानने वाले महान व्यक्तित्व थे। उनके उपराष्ट्रपति बनने से संगठन को मजबूती और देश को नई प्रेरणा मिलेगी।
ऋषिकेश पूर्व महापौर अनीता मंमगाई ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन युवाओं और शिक्षाविदों के लिए आदर्श है। उनका उपराष्ट्रपति बनना आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा व संस्कार की राह पर चलने की प्रेरणा देगा। इस मौके पर अनिता ममगाईं, मनोज ध्यानी,चन्द्रभान पाल, दिनेश सती, दीपक धमीजा, सतीश सिंह,सुरेंद्र सुमन, जयंत शर्मा,रोहित भारद्वाज, दीवान सिंह रावत,निर्मला उनियाल, संगीता राणा,लक्ष्मी गुरुंग, मुकेश कुमार, गौरव कैंटुला, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, प्रतीक कालिया,नितिन सक्सेना, विवेक शर्मा आदि भाजपा कार्याकर्ता मौजूद रहे।



