डोईवाला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में सुप्रिया श्रीनेत से भेंट, इंदिरा भवन में डोईवाला की राजनीति और सोशल मीडिया को मजबूत करने पर हुई चर्चा ।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
कांग्रेस सोशल मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रखर वक्ता सुप्रिया श्रीनेत से डोईवाला नगर कांग्रेस कमेटी और डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने इंदिरा भवन में शिष्टाचार भेंट की।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने बताया कि सुप्रिया श्री नेता ने डोईवाला क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के जरिए पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
सुप्रिया श्रीनेत ने प्रतिनिधिमंडल को संगठनात्मक मजबूती और सोशल मीडिया के सशक्त माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नत्थनपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील थपलियाल, अठुरवाला मंडलम अध्यक्ष संजीव भट्ट सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।



