Blog

डोईवाला किसान सभा ने 12 फरवरी को देहरादून शहर में हड़ताल में शामिल होने का लिया निर्णय।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सदस्यता अभियान चलाने एवं 12 फरवरी को अखिल भारतीय स्तर पर होने वाले ट्रेड यूनियन की हड़ताल को समर्थन देने को लेकर किसान सभा डोईवाला मंडल की बैठक मंडलीय अध्यक्ष साथ बलबीर सिंह की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह व प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली की उपस्थिति में सम्पन्न हुई । बैठक का संचालन मंडल के सचिव याकूब अली ने किया।
बैठक में 15 फरवरी से 28 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलाने हेतु 10 गांवों का चयन किया गया तथा प्रत्येक गांव में सदस्यता के इंचार्ज बनाए गए तथा 1050 सदस्य बनाने के कोटे सर्वसम्मति से बांटे गए । मंडल कमेटी ने मोदी सरकार के किसान विरोधी नीतियों जिसमें बिजली बिल 2025 , बीज बिल 2025 व मनरेगा कानून समाप्त किए जाने की सख्त आलोचना करते हुए नरेन्द्र मोदी व‌ ट्रम्प के बीच हुई डील को एकतरफा अमेरिका के किसानों के लिए भारी मुनाफा कमाने की डील बताया। मोदी सरकार ने जिस तरह अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया उससे भारत के किसानों व कृषि क्षेत्र को भारी नुक्सान होना तय है । इसके सीधे प्रभाव खेति किसानी, पशुपालन, डेयरी उद्योग, मुर्गी पालन, मौन पालन पर पड़ेगा जिससे भारी संख्या में रोजगार कम होंगे व देश जीडीपी पर इसका प्रत्यक्ष असर दिखाई देगा । रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदने की बजाय हमारा देश वेनेजुएला से मंहगा तेल खरीदेगा जिससे पैट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी होगी व मंहगाई चौतरफा बढ़ेगी ।
बैठक में 12 फरवरी को मजदूरों की देश व्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए डोईवाला किसान सभा ने 12 फरवरी को देहरादून शहर में हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया । साथी बलबीर सिंह ने सभी साथियों का शुक्रिया अदा करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की ।
बैठक में मुख्य रूप से किसान सभा प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली, जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह के अलावा याकूब अली, अनूप कुमार पाल, जाहिद अंजुम, पूरन सिंह, जगजीत सिंह, कृष्ण सिंह, गुरचरण सिंह, प्रेम सिंह पाल, जसबीर सिंह, हरीश कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button