Blog

डोईवाला की आंतरिक सड़कों को मिली मजबूती, विकास को नई दिशा । गैरोला

वार्ड–17 व बुल्लावाला में 34 लाख से बनेंगी तीन इंटरलॉकिंग टाइल सड़के।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर–17 एवं बुल्लावाला क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में तीन इंटरलॉकिंग टाइल सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। इन सड़कों का निर्माण मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा 34 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

विधायक गैरोला ने कहा कि क्षेत्र का विकास मजबूत बुनियादी ढांचे से ही संभव है। इंटरलॉकिंग टाइल सड़कें बनने से लोगों को सुगम आवागमन मिलेगा और बरसात में जलभराव व कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

मारखमग्रांट ग्राम प्रधान परविंदर सिंह बाउ ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से आंतरिक सड़क की आवश्यकता थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि विधायक के सहयोग से नगर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में विनीत राजपूत, विक्रम सिंह नेगी, शिव प्रसाद सती, कनिष्ठ अभियंता कुनिका रावत सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button