डोईवाला क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा।
डोईवाला 6 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में 2 दिन से लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते सोंग और सुसवा नदी में पानी उफान पर आ जाने से नदियों से सटे बने घरों में रहे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही नदियों में आए पानी के तेज बहाव ने दूधली नागल बुलंदावाला नागल ज्वालापुर शिमलासग्रांट कुड़कावाला बस्ती आदि क्षेत्रों में भूमि कटाव और नदी का किनारे बने पुस्त्ते तोड़ डाले है।


केशवपुरी बस्ती और राजीव नगर क्षेत्र का पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सभासद अमित कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजवीर सिंह खत्री ने भी दौरा किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि सॉन्ग नदी में पानी का जलस्तर अधिक बढ़ गया है इसलिए नदी से सटे घरों में रहने वाले लोग रात को अपने घर से अलग रहे। उन्होंने लोगों से कहा कि और किसी प्रकार की भी कोई जरूरत हो तो हमारे फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।



