रेडियंट पब्लिक स्कूल के 12वीं की छात्रा जयश्मि कौर और 10 वीं के श्लोक उपाध्याय ने किया स्कूल टॉप।

डोईवाला 13 मई (राजेंद्र वर्मा):
सीबीएसई 12वीं और 10वीं का परिणाम आने पर रेडियंट पब्लिक स्कूल की विज्ञान वर्ग की छात्रा जयश्मि कौर 93% अंक और दसवीं के छात्र श्लोक उपाध्याय ने 96% अंक लाकर स्कूल के टॉपर बने। 12वीं के विज्ञान वर्ग में सुभाषिनी सिंह 88%, मयंक कोठारी 84%, आदित्य दर्शन 83%, मोहम्मद ज़ैद 81%, पीयूष जोशी 81% जबकि 12वीं के वाणिज्य वर्ग में दिव्यांशी 88%, अभिनव 86%, अमनप्रीत कौर 82%, दसवीं में अभिषेक 94%, रितिशा 94%, तरनजीत कौर 93%, अल्फारहा आलम 92%, अनिरुद्ध नौटियाल 91% रोबिन सिंह 91%, सानिया 90% ने अंक प्राप्त किया। प्रस्कूल में 12वीं में 106 विद्यार्थी और दसवीं में 104 विद्यार्थी थे।