डोईवाला चीनी मिल के मैग्मा मिक्चर की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत एक अन्य घायल।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला शुगर मिल के पेराई सत्र बंद होने के पश्चात मिल में मैग्मा मिक्चर में चल रहे सफाई कार्य के दौरान एक मजदूर की मिक्चर में दबने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घायलों का अस्पताल उपचार कराया गया। पुलिस और मिल प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला शुगर मिल का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद मिल बंद हो चुकी थी। शुगर मिल परिसर में अशोक नाम के एक ठेकेदार की और से लेबर लगाकर मैग्मा मिक्चर में सफाई और रखरखाव का कार्य कराया जा रहा था। हादसे के वक्त मजदूर मशीनों के भीतर जमी हुई चीनी को खुरच कर बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर मैग्मा मिक्चर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ एक दूसरा मजदूर भी घायल हो गया। हादसे में घायल मजदूरों को मिल प्रशासन द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) डोईवाला ले जाया गया। स्वास्थ्य प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट ले जाया गया।
जगमोहन (28 वर्ष), पुत्र रामकुमार, निवासी हरदोई (उत्तर प्रदेश) की बीती रात लगभग 10:30 बजे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
वही अरुण (23 वर्ष), पुत्र ओमप्रकाश को उपचार के बाद घर भेज दिया है।
घटना के बाद मिल प्रशासन द्वारा मृतक जगमोहन के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है



