डोईवाला चीनी मिल ने किसानों को दिया 31 करोड़ से अधिक का भुगतान, 25 से 31 दिसंबर के बीच 5.87 करोड़ रुपये समितिवार किए जारी।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला चीनी मिल ने गन्ना किसानों को समय पर भुगतान कर किसान हित में भरोसे की मिसाल पेश की है। मिल प्रबंधन की ओर से 25 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 की अवधि में विभिन्न सहकारी गन्ना विकास समितियों और शुगर केन ग्रोवर्स को-ऑपरेटिव सोसायटियों के माध्यम से किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया।
मिल प्रशासन के अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक किसानों को कुल 31 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक का गन्ना भुगतान किया जा चुका है। उक्त अवधि में कुल 5 करोड़ 87 लाख 69 हजार रुपये की राशि किसानों के खातों में स्थानांतरित की गई।
समितिवार भुगतान विवरण
सहकारी गन्ना विकास समिति लि., डोईवाला 2 करोड़ 60 लाख 31 हजार रुपये
सहकारी गन्ना विकास समिति लि., देहरादून 2 करोड़ 37 लाख 15 हजार रुपये,सहकारी गन्ना विकास समिति लि., ज्वालापुर (हरिद्वार) 46 लाख 65 हजार रुपये,दि इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति लि., रुड़की (हरिद्वार)29 लाख रुपये
दि पांवटा वैली शुगर केन ग्रोवर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी, पांवटा साहिब, 4 लाख 77 हजार रुपये
दि शाकुंभरी शुगर केन ग्रोवर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी, पांवटा साहिब 2 लाख 57 हजार रुपये
सहकारी गन्ना विकास समिति लि., लक्सर (हरिद्वार) 7 लाख 24 हजार रुपये
कुल भुगतान 5 करोड़ 87 लाख 69 हजार रुपये
(25 से 31 दिसंबर 2025 की अवधि में)
समय पर भुगतान होने से किसानों में संतोष देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि नियमित भुगतान से उन्हें खाद, बीज, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों की तैयारियों में काफी राहत मिल रही है। किसानों ने डोईवाला चीनी मिल प्रबंधन की कार्यशैली की सराहना की है।
अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने कहा कि “किसानों को समय पर गन्ना भुगतान करना मिल प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डोईवाला चीनी मिल किसान हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शेष गन्ना भुगतान भी शीघ्र चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।



