Blog

डोईवाला चीनी मिल पेराई सत्र के आमंत्रण पत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को स्थान न देना बेहद निंदनीय व लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन। मोहित उनियाल

पेराई सत्र के आमंत्रण में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का नाम नहीं होने पर कांग्रेस में आक्रोश।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला चीनी मिल द्वारा 21 नवंबर को आयोजित पेराई सत्र शुभारंभ कार्यक्रम के लिए जारी आमंत्रण पत्र को लेकर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि आमंत्रण पत्र में गन्ना मंत्री, हरिद्वार सांसद, डोईवाला तथा ऋषिकेश विधायक सहित कई अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं, लेकिन डोईवाला क्षेत्र के प्रमुख निर्वाचित प्रतिनिधि व गन्ना किसान परिवार से देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविन्दर कौर और डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी को अतिथि के रूप में आमंत्रित ही नहीं किया गया है।

Oplus_16908288
उनियाल ने इसे भाजपा सरकार और मिल प्रशासन की सोची-समझी राजनीतिक उपेक्षा बताया। क्षेत्र के दो सबसे महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र में स्थान न देना लोकतांत्रिक मर्यादा का उल्लंघन है और यह दर्शाता है कि सरकार स्थानीय नेतृत्व को कमजोर करने की मंशा से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि डोईवाला चीनी मिल क्षेत्र के किसानों, गन्ना उत्पादकों और स्थानीय जनता के हितों से जुड़ा प्रमुख संस्थान है। ऐसे कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर निर्वाचित प्रतिनिधियों की भागीदारी स्वाभाविक और आवश्यक है, लेकिन आमंत्रण पत्र में उनके नाम न शामिल करना पूरी तरह पक्षपातपूर्ण और अस्वीकार्य कदम है।

उनियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनप्रतिनिधियों की गरिमा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत है और भविष्य में भी ऐसी किसी भी मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button