डोईवाला टोल प्लाजा पर टोल कर्मी से मारपीट का मामला, कांग्रेस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर टोल प्लाजा पर किया धरना प्रदर्शन।

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला निवासी भाजपा कार्यकर्ता मनीष नेगी के साथ टोल प्लाजा पर हुई मारपीट का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। मनीष नेगी खुद टोल प्लाजा पर कर्मी है,आरोप है कि 2 दिन पहले हरिद्वार से आए 10 से 15 लोगों ने, जो भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं जिन्होंने मनीष नेगी पर हमला किया। घटना के दौरान टोल प्लाजा प्रबंधन की निष्क्रियता को भी संदिग्ध बताया जा रहा है। जहां एक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस मामले से किनारा किया हुआ है। तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन की है।
घटना के विरोध में बृहस्पतिवार सुबह नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर नारेबाज़ी प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और टोल प्रबंधन की भूमिका की जांच की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि यह घटना केवल एक युवक पर हमला नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा पर सीधा हमला है। यदि दोषियों को समय रहते गिरफ्तार नहीं किया गया तो जनता का भरोसा कानून-व्यवस्था से उठ जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा कि टोल प्लाजा जैसे सार्वजनिक स्थल पर दिनदहाड़े मारपीट बेहद चिंताजनक है। यदि दोषियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण मिला तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि टोल प्लाजा पर हुई घटना से डोईवाला के लोगों में भय का माहौल है।
धरने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा मौके पर पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
धरने में ताजेंदर सिंह, सुनील वर्मन, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील थपलियाल, राहुल खरोला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंसुल त्यागी, रीता छेत्री, मंजू राजपूत, रेखा कांडपाल सती, शार्दूल नेगी, करण रावत, नरेंद्र सोलंकी, भारत सोलंकी, बालेंद्र सजवान, नवीन रावत, फुरकान अली, चंदप्रकाश काला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



