डोईवाला दूधली मार्ग चौड़ीकरण का मामला, प्रदेश सरकार के खिलाफ बुद्धि शुद्धि यज्ञ के साथ ग्रामीणों का शुरू होगा आंदोलन।
विधानसभा सत्र के दौरान 18 फरवरी को दूधली मार्ग पर होगा बड़ा आंदोलन।
डोईवाला 15 फरवरी (राजेंद्र):
दूधली क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की आयोजित बैठक में डोईवाला दूधली मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर एक बड़े आंदोलन की रणनीति बन चुकी है अब सरकार को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। विधानसभा सत्र के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार खिलाफ एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि जब तक सड़क चौड़ीकरण नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा।
शनिवार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई, बैठक में सभी जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने डोईवाला दूधली मार्ग चौड़ीकरण करने की मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस आंदोलन भागीदारी करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में किसान संगठन सामाजिक संगठन और विभिन्न संस्थाएं शिरकत करेंगे। बताया कि आंदोलन की शुरुवात में 16 फरवरी को शिव मंदिर नागल ज्वालापुर में उत्तराखंड सरकार के खिलाफ बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया जाएगा। 17 फरवरी को नांगल ज्वालापुर के पंचायत घर पर स्थित शहीद स्थल पर 2 घंटे का उपवास और धरना दिया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि डोईवाला दूधली मार्ग के चौड़ीकरण के लिए ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मिलकर संघर्ष करेंगे। 18 फरवरी को दूधली मार्ग पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व ग्राम प्रधान उम्मेद बोरा ने कहा कि दूधली मार्ग की सड़क संकरी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार शासन प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा की प्रदेश सरकार इस क्षेत्र के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसलिए अब ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि जब तक दूधली मार्ग का चौड़ीकरण नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। चाहे उग्र आंदोलन भी करना पड़े तो किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रफल सिंह, गौरव सिंह गिन्नी, पूर्व प्रधान सुनील दत्त, श्याम सिंह, वीरेंद्र सिंह थापा, भूतपूर्व सैनिक दुर्गा बहादुर थापा, प्रेमा पांडे, जितेंद्र कुमार, उम्मेद बोरा, नेहा, सुमन ज्याला, नितिन थापा, शेखर ज्याला, जसवीर कौर, परमिंदर सिंह बाउ आदि उपस्थित रहे। verma doi



