Blog

डोईवाला नगर में 47 वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, घर-घर फहराया गया पार्टी ध्वज।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और संगठनात्मक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के आवास पर पहुंचकर अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा भाजपा का ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की विचारधारा, सेवा-भाव और राष्ट्रहित के संकल्प को दोहराया गया।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रतीक है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारे संस्कारों और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है।

पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस हमें सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के लिए निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन है।

मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान संगठन की सशक्त परंपरा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।

इस दौरान वीरेंद्र जिंदल, गुरिंदर सिंह,राजेंद्र डोभाल, प्रेम सिंह नेगी देवेंद्र सिंह मान, लच्छी राम लोधी, अवतार सिंह सैनी, मनमोहन नौटियाल, विक्रम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button