Blog

डोईवाला पीजी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी, साइबर सुरक्षा और स्वास्थ्य पर दी गई अहम जानकारियां।

डिप्टी एसपी अस्मिता ममगाई ने छात्राओं को बताए साइबर अपराध से बचाव के तरीके, सर्वाइकल कैंसर पर भी हुआ जागरूकता सत्र।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में आंतरिक महिला परिवाद समिति की ओर से महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण: आइए सशक्त बनें” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी अस्मिता ममगाई ने साइबर सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी और फर्जी कॉल से बचाव के उपाय भी बताए।

कार्यक्रम में स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय की महिला डॉक्टर ने पीपीटी के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और जागरूकता से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.पी. भट्ट ने कहा कि मातृशक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। महिलाओं के सशक्त होने से ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

विशेष वक्ता प्रो. इंदिरा जुगरान ने वैदिक दृष्टिकोण से महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला।

डॉ. अंजलि वर्मा ने बालिकाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉ. आशा रोंगली ने अपने संबोधन में महिलाओं की क्षमताओं को अपार बताते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. वल्लरी कुकरेती एवं महिला समिति की संयोजिका डॉ. राखी पंचोला ने किया। कार्यक्रम में लगभग 150 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुमारी निकिता कुकरेती, फरहीन और रंजना सहित अन्य छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राखी पंचोला ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कामना लोहानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. वंदना गौड़, डॉ. सुजाता, डॉ. पूनम पंडेय, डॉ. संगीता रावत, डॉ. पार्वती, डॉ. शशि बाला, डॉ. भावना जोशी, डॉ. रेखा नौटियाल सहित महाविद्यालय की समस्त महिला प्राध्यापिकाएं एवं महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button