डोईवाला पुलिस ने चोरी की घटना में महिला गुलअफशा को गिरफ्तार कर 9 लाख की ज्वैलरी बरामद की।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला पुलिस ने चोरी की घटना में फरार चल रही एक महिला को गिरफ्तार कर चोरी की 9 लाख रूपये की ज्वैलरी बरामद कर ली है। पुलिस ने महिला के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली डोईवाला पर 1 मार्च 2026 को श्री अशोक कुमार रावत पुत्र स्व0 श्री कुन्दन सिंह रावत निवासी पुष्पा निवास दिव्या विहार, मियांवाला, कोतवाली डोईवाला देहरादून द्वारा प्रा0पत्र देकर अवगत कराया कि 15 फरवरी 2026 को वह अपने बेटे के पास नोयडा गये थे तथा उनकी अनुपस्थिति मे अज्ञात चोरो द्वारा घर मे रखी आलमारी से सोने-चांदी के गहने चोरी किये गये थे, वादी के प्रा0पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला मु0अ0स0- 52/2026 धारा 305ए बीएनएस बनाम-अज्ञात पंजीकृत किया गया था, डोईवाला पुलिस द्वारा उपरोक्त चोरी की घटना का 18 मार्च 2026 को अनावरण कर आरोपी मौ0 सुहैल पुत्र रईश अहमद निवासी जेनुल आबदीन अफजलगढ धामपुर बिजनौर उत्तरप्रदेश व हाल पता ब्राहमणवाला आईशा मस्जिद के पास लोहियानगर पटेलनगर देहरादून उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित चोरी किये गये सोने व चांदी के जेवर बरामद किये गये थे, आरोपी से पूछताछ के दौरान चोरी से सम्बन्धित शेष माल अभियुक्त द्वारा पटेलनगर निवासी एक महिला पर होना बताया गया, उक्त महिला की तलाश हेतु डोईवाला पुलिस द्वारा अथक प्रयास किये गये, जिसके फलस्वरूप उक्त महिला की पहचान गुलअफशा पुत्री इसरार अहमद निवासी लोहियानगर ब्रहमपुरी चौक हरी मस्जिद के पास थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष मूल निवासी नई बस्ती चारबाग नजीबाबाद उत्तर प्रदेश के रूप मे हुयी थी ।
उपरोक्त चोरी की घटना मे शेष माल की बरामदगी व अभियुक्ता की गिरफ्तारी किये जाने के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा करीब 300 CCTV कैमरो का अवलोकन कर उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी किये जाने के फलस्वरूप मुखबिर तन्त्र से प्राप्त सूचना के आधार पर 29 मार्च 2026 को आरोपी गुलअफशा पुत्री इसरार अहमद निवासी लोहियानगर ब्रहमपुरी चौक हरी मस्जिद के पास थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष मूल निवासी नई बस्ती चारबाग नजीबाबाद उत्तर प्रदेश को नियमानुसार गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गयी सम्पति बरामद की गई, आरोपी के प्लान के आधार पर ही आरोपी चोरी की घटना करते थे मुख्य आरोपी की उक्त आरोपी पूर्व में दो बार चोरी के अपराधों में कोर्ट से जमानत करा चुकी है जिसको नियमानुसार मा0न्या0 पेश किया जा रहा है।
ज्वेलरी बरामदगी का विवरण।
1, रानी हार पीली धातु – 01 अदद
2-गुलबन्द पीली धातु – 01 अदद
3-तिमडिया पीली धातु – 01 अदद
4-मांग टीका पीली धातु – 01 अदद
5-कान के टाप्स पीली घातु – 01 जोडी
6-टाप्स पीली धातु – 01 जोडी
7-चैन पीली धातु – 01 अदद
8-कान के झूमके पीली धातु – 1 जोडी
9-नथ मय चैन पीली धातु – 01 अदद
10-गणेश प्रतिमा पीली धातु – 01 अदद
11-वादी पत्र का आधार कार्ड/पैंन कार्ड /बैक पास बुक
(बरामद माल की कीमत करीब 9 लाख रूपये)
पुलिस टीम का पर्यवेक्षण व मार्गदर्शनकर्ता*
————————————-
01- श्रीमती जया बलोनी – पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-I, देहरादून
02- श्रीमती रीना राठौर – पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल डोईवाला, देहरादून
03- श्री प्रदीप कुमार राणा – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला, देहरादून
पुलिस टीम कोतवाली डोईवाला।
————————————-
01- SI श्री विनय मित्तल प्रभारी पुलिस चौकी लालतप्पड़
2- अ0उ0नि0 श्री प्रेम सिंह
02- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
03- कानि0 दिनेश रावत
04- कानि0 धर्मेन्द्र नेगी
05- म0का0 बबिता रावत
06- कानि0 आशीष शर्मा (SOG)



