Blog

डोईवाला ब्लॉक की पंचायत सदस्यों की 42 सीटों पर 20 नवंबर को होगा उपचुनाव।

नामांकन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू, 22 को आएंगे नतीजे।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
खंड विकास डोईवाला क्षेत्र में रिक्त चल रही पंचायत सदस्यों की 42 सीटों पर उपचुनाव की तिथि घोषित हो गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि 22 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

चुनाव अधिकारी परशुराम सकलानी ने बताया कि उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है, इच्छुक उम्मीदवार खंड विकास कार्यालय से आकर अपने नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक 13 और 14 नवंबर को नामांकन दाखिल होंगे, 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 16 नवंबर को नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्हों का आवंटन होगा।

कहा कि 20 नवंबर की सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जो निर्धारित समय तक चलेगी। मतदान के उपरांत 22 नवंबर को मतगणना होगी और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं से आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button