Blog

डोईवाला में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद खनन माफियाओं ने फ्लाइंग टीम पर लोहे के रॉड और लाठी डंडों से किया जानलेवा हमला।

डोईवाला पुलिस ने दो खनन माफिया नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।

खबर को सुनें

डोईवाला :
डोईवाला स्थित सुसवा नदी में कैलाश रिवर वेड मिनलरल्स कंपनी डोईवाला के खनन पट्टे में अवैध खनन कर रहे खनन माफियाओं पर कार्यवाही करने पहुंची कंपनी की टीम पर लोहे के रॉड और लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर फ्लाइंग इंचार्ज को गंभीर रूप से घायल कर दिया। खनन माफियाओं के हमले से टीम के कई लोगों ने भाग कर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। टीम के द्वारा डोईवाला कोतवाली में दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

कैलाश रिवर वेड मिनलरल्स कंपनी डोईवाला के फ्लाइंग इंचार्ज सोनू भदोरिया ने बताया कि 3 जनवरी सुबह सूचना मिली की कंपनी के खनन पट्टे में ट्रैक्टर ट्राली से अवैध खनन हो रहा है। जिसको लेकर कंपनी के फ्लाइंग इंचार्ज सुमन के नेतृत्व मे कर्मचारी खादिन और प्रदीप तथा ड्राइवर अंकित के साथ सुसवा नदी पट्टे को चेक करने के लिये नदी पहुंचे तो वहाँ पर देखा एक ट्रेक्टर, ट्रॉली न० UKO7CB 8702 में अवेध खनन भर कर नदी से निकल रहा था, जिसे टीम द्वारा ट्रैक्टर को रुकवा कर ट्रेक्टर चालाक से खनन सम्बन्धी कागजात मांगे गये तो ट्रैक्टर चालक ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए ट्रेक्टर मालिक सोहन सिंह उर्फ मोनू को फोन कर बुलाया लिया,जिसके साथ में हरजीत सिंह उर्फ नानू करीब सात लोग नदी में पहुंचे और उन्होंने गाली गलौज करते हुए लोहे के रॉड और लाठी डंडों से टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में फ्लाइंग इंचार्ज सुमन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया कि खनन माफियाओं के हमले से टीम के कई लोगों ने भाग कर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।
टीम के द्वारा डोईवाला कोतवाली में दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोहन सिंह उर्फ मोनू निवासी झाबरावाला बुल्लावाला,हरजीत सिंह उर्फ नानू निवासी खैरी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि फ्लाइंग टीम पर हमला करने वाले दो युवको के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई करते हुए अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया गया है और हमलावरो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुट गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button