Blog

डोईवाला में जगह-जगह गूंजा नशा मुक्ति और साइबर क्राइम का संदेश।

दिल्ली पब्लिक स्कूल ऋषिकेश के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से किया जनजागरण।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दिल्ली पब्लिक स्कूल ऋषिकेश के छात्रों ने डोईवाला क्षेत्र में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर नशा मुक्ति और साइबर क्राइम विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने प्रभावी संवाद और सजीव अभिनय के माध्यम से बताया कि नशा किस तरह युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल देता है, वहीं साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता और सही जानकारी कितनी जरूरी है।
नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए राहगीर और स्थानीय लोग रुक गए। लोगों ने छात्रों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने और डिजिटल दुनिया में सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करना रहा।

स्कूल से जुड़े जसपाल राणा ने कहा कि युवाओं को नशा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना समय की मांग है। ऐसे नुक्कड़ नाटक समाज तक सीधा संदेश पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।
ममता उनियालऔर इंदु रावत ने कहा कि छात्रों द्वारा सड़क पर उतरकर जागरूकता फैलाना सराहनीय है, इससे सीख का प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है।
इस दौरान अंकिता नौटियाल
अरुष रावत, आदर्श नेगी, अक्षत सेमवाल, वैभव पैनुली, राजवी, अंश वर्धन, अवीरल दीप, कनिष्का जोशी, श्रस्ति बर्तवाल, सार्थक कुकरेती, अभिज्ञान सकलानी, अमृत पंवार, स्वर्णिमा शर्मा, रिधिमा मियान स्कूल स्टाफ और छात्र छात्राएं मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button