डोईवाला विधानसभा में गौ माता पर आधारित ‘गोदान’ फिल्म के प्रदर्शन को लेकर मंडल स्तरीय बैठक, 6 7 व 8 मार्च को रानीपोखरी सिनेमा हॉल में अलग-अलग तिथियों पर फिल्म देखेंगे कार्यकर्ता।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत डोईवाला, रानीपोखरी एवं माजरी ग्रांट, बालावाला मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को गौ माता पर आधारित गोदान फिल्म दिखाने एवं इसके प्रचार-प्रसार की रूपरेखा तय करना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि यह फिल्म डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में ही फिल्माई गई है। फिल्म के माध्यम से गौ माता के संरक्षण, उन्हें बचाने और उनके पालन-पोषण से जुड़ी आवश्यक बातों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
उन्होंने बताया कि तीनों मंडलों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार 6 7और 8मार्च को डोईवाला, रानीपोखरी,माजरी ग्रांट एवं बालावाला मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ क्रमशः अलग-अलग तिथियों पर रानीपोखरी सिनेमा हॉल में जाकर सामूहिक रूप से फिल्म का प्रदर्शन देखेंगे।
बैठक में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर फिल्म देखने तथा इसके संदेश को आमजन तक पहुंचाने की अपील की गई। आयोजन को लेकर सभी स्तरों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
बैठक में गढ़वाल मंडल किसान मोर्चा सहसंयोजक अरुण शर्मा, जिलापाध्यक्ष विनय कंडवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रभान पाल,डोईवाला मंडलाध्यक्ष पंकज शर्मा, माजरी मंडलाध्यक्ष रश्मि देवी, आदेश पवार,मनमोहन नौटियाल, संदीप भट्ट, जीवन चौहान, प्रदीप नेगी जेटली, प्रकाश कोठारी आदि के अलावा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



