Blog

डोईवाला शुगर मिल ने पेराई सत्र 2025–26 की आठवीं किस्त जारी की, गन्ना मूल्य भुगतान के तहत ₹ 713.34 लाख किसानों के खातों में भेजे गए, हजारों कृषक लाभान्वित।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला शुगर मिल द्वारा पेराई सत्र 2025–26 के समापन से पूर्व गन्ना किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गन्ना मूल्य भुगतान की आठवीं किस्त जारी की गई। मिल स्तर से कुल ₹713.34 लाख की धनराशि विभिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से किसानों को भुगतान हेतु निर्गत की गई है।

अधिशासी निदेशक डी.पी. सिंह के नेतृत्व में पेराई सत्र 2025–26 के दौरान मिल प्रबंधन द्वारा समय-समय पर मिल एवं कृषक हित में सकारात्मक निर्णय लेते हुए किसानों से बेहतर समन्वय स्थापित किया गया, जिससे पेराई सत्र का संचालन सुचारु एवं सफलतापूर्वक किया जा सका। इसी क्रम में दिनांक 26 फरवरी 2026 को विभिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से, किसानों द्वारा 8 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक मिल में आपूर्ति किए गए गन्ने के सापेक्ष यह भुगतान जारी किया गया।

जारी की गई आठवीं किस्त के अंतर्गत सहकारी गन्ना विकास समिति डोईवाला को ₹354.75 लाख, देहरादून समिति को ₹255.08 लाख, ज्वालापुर समिति को ₹46.72 लाख, रुड़की समिति को ₹38.82 लाख, पांवटा वैली शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति पांवटा को ₹8.29 लाख, शाकुंबरी शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति पांवटा को ₹1.65 लाख तथा लक्सर समिति को ₹8.03 लाख का भुगतान किया गया, जिससे हजारों गन्ना उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
पेराई सत्र 2025–26 के प्रारंभ से अब तक मिल स्तर से कुल ₹4401.45 लाख का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को किया जा चुका है। इस राशि में डोईवाला समिति को ₹2005.22 लाख, देहरादून समिति को ₹1257.65 लाख, ज्वालापुर समिति को ₹441.19 लाख, रुड़की समिति को ₹531.75 लाख, पांवटा वैली शुगर केन ग्रोवर्स समिति को ₹78.33 लाख, शाकुंबरी शुगर केन ग्रोवर्स समिति को ₹20.63 लाख तथा लक्सर समिति को ₹66.68 लाख का भुगतान शामिल है।
गन्ना मूल्य भुगतान की आठवीं किस्त जारी होने पर क्षेत्र के किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं चीनी मिल प्रबंधन का आभार जताया और समयबद्ध भुगतान को किसानों के लिए बड़ी राहत बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button