Blog

डोईवाला से ऋषिकेश और भानियावाला में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा, (जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा नगर, हिंदू संगठनों ने निकाली विशाल शोभायात्रा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला और भानियावाला में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हिंदू संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इसके पश्चात जय श्रीराम और बजरंगबली के गगनभेदी जयकारों के साथ यात्रा नगर भ्रमण पर निकली।

Oplus_16908288
शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भगवा ध्वज हाथों में लेकर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच शामिल हुए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भगवान हनुमान की आकर्षक एवं सुसज्जित झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से यात्रा की भव्यता और भी बढ़ गई।
Oplus_16908288
इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि हनुमान जयंती आस्था, शक्ति और सेवा का पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं और हमारी सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करते हैं।

इसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े नरेश उनियाल और सुखदेव चौहान ने कहा कि हनुमान जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में संस्कार, एकता और धार्मिक चेतना का संदेश जाता है। उन्होंने युवाओं से सनातन संस्कृति से जुड़ने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वहीं राकेश सिंह ने कहा कि भगवान हनुमान का जीवन निस्वार्थ सेवा, साहस और भक्ति की प्रेरणा देता है। शोभायात्रा के माध्यम से हिंदू समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
शोभायात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
शोभायात्रा में पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, अविनाश सिंह, संजय कश्यप, सभासद डॉ कल्पना नेगी राणा, ईश्वर सिंह रोथान,संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, अरुण सोलंकी, राकेश डोभाल, राजेश भट्ट, सुरेश सैनी, प्रियंका मनवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पंकज रावत, नवीन चन्द जोशी, गणेश उनियाल, अनिल कण्डारी, सुखदेव चौहान, गुड्डू मिश्रा, हिमांशु राणा,नगीना रानी, नीलम नेगी, रीता नेगी, कोमल नेगी, आशा सेमवाल, रीना चौहान आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button