BlogDoiwala newsउत्तराखंडराजनीति

तीन वार्डों के कार्यों को लेकर उठे सवाल, अधिशासी अधिकारी बोले—कटौती नहीं हुई।

धरने पर बैठे सभासदों की निविदाओं पर विवाद, प्रशासन ने आरोपों से किया इंकार।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के बीच सभासदों की निविदाओं को लेकर विवाद सामने आया है। धरने पर बैठे सभासदों ने आरोप लगाया है कि आंदोलन में शामिल होने के कारण उनके वार्डों के विकास कार्यों में कटौती की गई है।

सभासदों के अनुसार वार्ड नंबर 3 की सभासद कल्पना राणा, वार्ड नंबर 5 की सभासद प्रियंका मनवाल और वार्ड नंबर 8 के सभासद संदीप नेगी की निविदाओं में कटौती की गई है, जिससे संबंधित वार्डों के प्रस्तावित कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

सभासद संदीप नेगी ने कहा कि विकास कार्य जनता से जुड़े होते हैं। यदि किसी वार्ड के कार्य रोके जाते हैं तो उसका नुकसान सीधे लोगों को होता है। उन्होंने कहा कि सभासद जनहित के मुद्दों को लेकर धरने पर बैठे हैं।

वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी सभासद के कार्यों में कोई कटौती नहीं की गई है। अभी कुछ निविदाएं निकाली जानी बाकी हैं और सभी वार्डों में नियमानुसार कार्य कराए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button