Blog

तीन सूत्री मांगो को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने डोईवाला तहसील मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
तीन सूत्री मांगो को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने डोईवाला तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन भेजा।
डोईवाला गन्ना समिति के किसान भवन मे किसान सभा मंडल की बैठक हुई । बैठक के पश्चात् सभी किसानो ने तहसील मुख्यालय डोईवाला पहुँच कर जोरदार नारेबाजी करते हुए किसानों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने कहा कि क़ृषि मे इस्तेमाल होने वाले खाद एवं कीटनाशक दवाओं मे बेहताशा वृद्धि के चलते किसानों को फसलों की पैदावार करने मे हानि का सामना करना पड़ता है जिस कारण किसान अपनी भूमि ओने पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानो की समस्या को ध्यान में रखते स्वामीनाथन आयोग की शिफ़ारिसों के अनुरूप C+2 के फार्मूले के अनुसार किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य कम से कम ₹500 /= प्रति क्विंटल दिये जाने की घोषणा करें।उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर स्मार्ट मीटर योजना को लेकर जिस तरह जनता का विरोध चल रहा है अखिल भारतीय किसान सभा भी इसका विरोध करते हुए मांग करती है कि जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट मीटर योजना को तुरंत रद्द किया जाए एवं जबरदस्ती किसी भी व्यक्ति के घर पर स्मार्ट मीटर ना लगाया जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद देहरादून के डोईवाला में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के अनुसार बस स्टैंड बनाया जाए ताकि क्षेत्रीय की जनता को अपने-अपने गंतव्य तक जाने के लिए यात्रा करने में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े एवं बस की सुविधा सभी को आराम से प्राप्त हो सके।
इस अवसर किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष बलबीर सिँह, मण्डल सचिव याक़ूब अली, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन ईश्वर चंद पाल, मनोज नौटियाल, गन्ना समिति के डायरेक्ट तेजपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ज़ाहिद अंजुम, मालकीत सिंह आदि ने भी किसानो को सम्बोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर अनूप कुमार पाल, सरजीत सिंह,प्रेम सिंह पाल, हरबंश सिंह, बलबीर सिंह बिन्दा, नरेन्द्र सिंह, गुरचरण सिंह,समशाद अली,आशीष कुमार, सुशील कुमार, अमरीक सिंह,दीपेंद्र सिंह, साधुराम,सिंघा राम, जगिरी राम आदि काफ़ी संख्या मे किसान उपस्थिति थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button