Blog

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव: 42 में से 30 सीटों पर निर्विरोध जीत, 20 नवंबर को चार स्थानों पर मतदान।

सात सीटों पर नामांकन नहीं, एक प्रपत्र निरस्त; 22 नवंबर को होगी मतगणना—ग्रामीण सहमति का उदाहरण बनी डोईवाला की पंचायती प्रक्रिया।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में इस वर्ष डोईवाला क्षेत्र में उल्लेखनीय रूप से शांतिपूर्ण माहौल और आपसी सहमति देखने को मिली। कुल 42 सदस्यीय सीटों में से 30 पर उम्मीदवार निर्विरोध विजयी घोषित हुए। सात सीटों पर कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ, जबकि एक सीट पर दाखिल नामांकन प्रपत्र निरस्त कर दिया गया। अब शेष चार सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा और 22 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

उपचुनाव में निर्विरोध विजेताओं की पंचायतवार सूची इस प्रकार है (ग्राम पंचायत के सामने सीधे सदस्यों के नाम):

दूधली – अनीता, प्रेम सिंह

भोगपुर – साहिबा, अफरोज, सुमन

बड़ोवाला – अंजना, मोनिका

श्यामपुर – शिवानी

खदरी खड़कमाफ – रोबीना

गढ़ी मयचक – साक्षी

सारंगधरवाला – सोनिया कोठियाल

रैनापुर ग्रांट – महेश पैन्यूली

सिमलास ग्रांट – शिमला देवी

रानीपोखरी मौजा – उदय सिंह मखलोगा, अल्पना

कौडसी – सुषमा, देवी दयाल

कालूवाला – सूरज नेगी

रखवाल गांव – मंजू सेमवाल, दीपक चंद

नांगल ज्वालापुर – रविता रानी, गंगोत्री देवी, पुष्पा कन्याल, कल्पना, लक्ष्मी, निर्मला देवी, आशा बहुगुणा

लिस्ट्राबाद – रजिया, अरुण कुमार, शकुंतला

चुनाव अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी ने बताया कि 42 सीटों में से 30 पर निर्दलीय उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। सात सीटों पर कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ था और एक सीट पर नामांकन प्रपत्र निरस्त किया गया। शेष चार सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा और 22 नवंबर को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया नियमों के तहत शांतिपूर्वक संचालित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button