डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भनियावाला दुर्गा चौक हॉट बाजार के समीप श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की और से दही हांडी उत्सव (मटकी फोड़ प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया। Oplus_16908288
जिसमें पुरुष सीनियर वर्ग में ऋषिकेश टीम ने दही हांडी मटकी फोड़कर 21000 रूपये नगद और ट्रॉफी जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। केशवपुरी बस्ती की टीम ने दही हांडी फोड़कर 7100 रुपए जीत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में भानिया वाला सपेरा बस्ती की टीम ने दही हांडी फोड़ कर 5100 रूपये ट्रॉफी जीतकर विजेता रही। महिला वर्ग में भानियावाला सपेरा बस्ती की टीम ने 5100 ट्रॉफी जीतकर विजेता रही। कार्यक्रम में अतिथिगण भाजपा के जिला संयोजक विनोद कोठारी, विहिप के नगर अध्यक्ष संजय सकलानी, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह खत्री, सभासद ईश्वर सिंह रोथान, गौ रक्षा बजरंग दल के प्रांत प्रमुख नरेश उनियाल, राजेंद्र पांडे ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पुरुषोत्तम डोभाल, , सुखदेव सिंह चौहान, अविनाश सिंह, अभिषेक भारती, विजेंद्र जाट, अरुण शर्मा, भगवती प्रसाद उपाध्याय, पवन कुमार चमोली, राजेंद्र बिष्ट, प्रदीप सिंह राजपूत, विपिन कुमार, विनोद रावत, वैभव पाल नरेंद्र नागर भट्ट, कमलेश्वर भारत ठाकुर देवेंद्र राणा दिनेश नेगी, अंकित नैथानी पुरुषोत्तम कोठारी आदि विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।