दिवाली पर दमकल विभाग हाई अलर्ट, 18 सदस्यीय टीम तैनात।
पटाखा व्यापारियों को सख्त सुरक्षा निर्देश, मिलकर बनाएं सुरक्षित त्योहार।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दिवाली पर्व के दौरान आगजनी की संभावनाओं को देखते हुए दमकल विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। लालतप्पड़ अग्निशामक प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि विभाग की कुल 18 सदस्यीय टीम को 24 घंटे मुस्तैद रखा गया है। टीम में फायर टेंडर, वॉटर मिस्ट गाड़ी और फायर फाइटिंग बाइक सेट शामिल किए गए हैं, ताकि संकरे रास्तों से लेकर बड़े इलाकों तक तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके।
उन्होंने बताया कि किसी भी बड़े हादसे से निपटने के लिए देहरादून और ऋषिकेश की दमकल गाड़ियों को भी अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा हिमालय अस्पतालों में उपलब्ध दमकल वाहनों को भी आपातकालीन स्थिति के लिए स्टैंडबाय कर दिया गया है। चौहान ने कहा कि दिवाली पर छोटी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए हमारी पूरी टीम हर समय तैयार रहेगी और मुख्य बाजारों व संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
दमकल विभाग ने पटाखा बेचने वाले व्यापारियों को भी निर्देश हुए कहा कि दुकान पर पानी से भरी बाल्टी अवश्य रखें,रेता (बालू) की बोरी और पानी से भीगी हुई बोरी साथ रखें,जितनी जरूरत हो उतने ही पटाखे काउंटर पर रखें
बाकी पेटियां अंदर सुरक्षित स्थान पर रखें, बाहर खुले में स्टॉक न लगाएं
जनता से विशेष अपील।
दमकल विभाग ने नागरिकों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। पटाखा जलाते समय दूरी रखें, बच्चों पर नजर रखें और किसी भी घटना की स्थिति में तुरंत दमकल विभाग को सूचना दें। थोड़ी सी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ हम सब मिलकर दिवाली के इस पावन त्योहार को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और खुशहाल बना सकते हैं।नियमों का पालन कर और दिवाली पर्व को सुरक्षित बनाएं।



