Blog
दीपावली से पूर्व गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित हो। बोरा
महंगाई और खेती के बढ़ते खर्चों के बीच उमेद बोरा ने किसानों के लिए ₹500 प्रति क्विंटल तय करने की मांग की।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सिमलास पूर्व ग्राम प्रधान उमेद बोरा ने सरकार पर जोर देकर कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य दीपावली से पहले घोषित होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लंबे समय तक मूल्य न मिलने से किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं और उनकी मेहनत बेकार हो रही है।
उमेद बोरा ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। खाद, बीज और खेती के जुड़े अन्य सामान महंगे हो गए हैं। किसान साल भर खून-पसीना एक करके भी उचित लाभ नहीं पा रहे। इस बार कम से कम ₹500 प्रति क्विंटल तय कर किसानों को न्याय देना सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर समय पर समर्थन मूल्य घोषित नहीं हुआ, तो किसान न सिर्फ आर्थिक रूप से परेशान होंगे, बल्कि खेती के प्रति उनका उत्साह भी प्रभावित होगा। उमेद बोरा ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी आवाज़ सुनेगी और त्वरित कदम उठाएगी।



