दूधली में 7 दिसंबर रविवार को विशेष शिविर।
कान की मशीन, व्हीलचेयर, बैसाखी व अन्य सहायक उपकरणों के लिए होगा रजिस्ट्रेशन।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विकासखंड डोईवाला के अंतर्गत दूधली गांव स्थित मिलन केंद्र में 7 दिसंबर रविवार को विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में दिव्यांगजनों व जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए कान की मशीन, बैसाखी, व्हीलचेयर, चलने की छड़ी आदि सहायक उपकरणों के रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।
शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने वाले लाभार्थियों को आवश्यक उपकरण 15 से 20 दिन के भीतर उनके घर पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
शिविर में शामिल होने हेतु लाभार्थियों को आधार कार्ड तथा ग्राम प्रधान द्वारा जारी प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। शिविर का समय सुबह 11 बजे से निर्धारित है।
ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों को सहायक उपकरणों की आवश्यकता है, वे समय से पहुंचकर रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके।



