डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): शहीद उधम सिंह की 125 वीं जयंती पर बुल्लावाला शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। जिसमें ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । Oplus_131072
इस मौके पर मनोज कांबोज ने शहीद उधम सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 दिसंबर 1899 को शहीद उधम सिंह का जन्म सुनाम पंजाब में हुआ था और 13 अप्रैल 1919 बैसाखी के दिन जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार का बदला उन्होंने 21 वर्ष बाद लंदन जाकर लिया था और जनरल औडवायर को गोली मार कर उन्होंने उसकी हत्या कर दी थी जिसके बाद 31 जुलाई 1940 को शहीद उधम सिंह को अंग्रेज सरकार ने लंदन में फांसी दे दी थी उसके बाद सन 1977 में तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह द्वारा उनकी अस्थियां भारत में लाई गई। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की की नसे को छोड़कर शहिद की जीवनी से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति में अपना सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर पूर्व प्रधान परमिंदर सिंह नरेश कंबोज विनय कुमार विजय कुमार देव्पाल निशांत कांबोज सर्वेश कुमार चंद्र प्रकाश पाल मुकेश कुमार दिनेश कांबोज संजय विमल शर्मा एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने शहिद को पुष्पांजलि अर्पित की। Verma doi