दो दिवसीय राज्य सम्मेलन की तैयारियों को लेकर किसान सभा ने चलाया जनसंपर्क अभियान।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड किसान सभा के दो दिवसीय राज्य सम्मेलन की तैयारियों को लेकर डोईवाला किसान सभा मंडल के साथियों ने कसी कमर।
उत्तराखंड किसान सभा का डोईवाला में 28 व 29 दिसंबर को होने वाले दो दिवसीय राज्य सम्मेलन जिसमे 28 दिसंबर को दोपहर 2 बजे डोईवाला गन्ना समिति के ग्राउंड में किसानों की एक आम सभा होगी। जिसकी तैयारियां जोरों शोरों पर की जा रही है तथा आमसभा को कामयाब बनाने के लिए डोईवाला किसान सभा मंडल के साथियों ने आज माजरी ग्रांट में जाकर पर्चा वितरण एवं पोस्टर लगाने का कार्य किया। जिसमें माजरी ग्रांट के के क्षेत्र वासियों का भरपूर सहयोग भी मिला। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं के अलावा माजरी ग्रांट के लोग भी साथ मिलकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। संगठन के लोगों ने सभी क्षेत्र वासियों से अपील की है कि 28 दिसंबर दिन रविवार को दोपहर 2 बजे डोईवाला गन्ना समिति के मैदान में होने वाली आमसभा को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। और आमसभा को संबोधित करने के लिए संगठन के किसान नेता जो राज्य और केंद्रीय से आएंगे उनके विचारों को सुने।



