दो पक्षों में विवाद एक पक्ष ने पूर्व सैनिक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर काट दिया कान।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा, जांच पड़ताल शुरू।

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत माजरीग्रांट में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पूर्व सैनिक को अपने घर बुलाकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर कान काट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
माजरीग्रांट निवासी अमरीक सिंह पुत्र जसवन्त सिंह ने बताया कि अमरप्रीत सिंह उर्फ मिक्की पुत्र जसपाल सिंह शेरगढ़ माजरीग्रांट ने मेरी अनुपस्थिति मे मेरे घर पर आकर मेरे परिवार के साथ अभद्र व्यव्हार किया। जिसको लेकर हम दोनों के बीच में कहा सुनी चल रही थी। मंगलवार को जब अमरप्रीत सिंह (निक्की) ने फोन करके मुझे बात करने के लिए अपने घर बुलाया। जब मैं अमरप्रीत सिंह (निक्की) के घर के बाहर पहुंचा तो उसने धारदार (इरादन हत्या) के इरादे से धारदार हथियार जानलेवा हमला बोल दिया। जिसके चलते मेरा बांया कान पूरी तरह से कट गया। इसकी मंशा मेरे को जान से मारने की थी जिसके बाद में बेहोश होकर जमीन पर गिर गया जिसके चलते मेरे घुटने एंव सर मैं भी चोट आयी है और मेरे कान पर लगभग 12 टांके आये हैं। अमरीक सिंह ने बताया कि अमरप्रीत सिंह (निक्की) अपने आप को अमेरिका से आया हुआ खालिस्तानी बताता है। बताया कि मैं एक पूर्व सैनिक हूँ। मुझे अपनी और अपने परिवार की बहुत चिंता है। क्यूंकि जो बन्दा अपने आप को खालिस्तानी बता कर अपने घर बुला कर मुझ पर जानलेवा हमला कर सकता है। वह मेरे परिवार पर भी हमला कर सकता है। जिसके चलते मेरे परिवार मेरी पत्नि सहित मेरी तीन छोटी-छोटी बच्चियो को जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दी है पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



