Blog

धूमधाम से श्री गणेश भगवान की शोभायात्रा निकाल किया गणपति का विसर्जन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
गणेश महोत्सव के अंतर्गत गणपति विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। भक्तों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ गणेश प्रतिमा को हनुमान मंदिर मिल बाजार से मिल रोड,चौक बाजार से होते हुए ऋषिकेश रोड पर निकाला। भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और ऊँचे स्वर में गूंजते गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ी। श्रद्धालुओं ने गणपति प्रतिमा को सॉन्ग नदी के तट पर पहुंचकर विधि-विधान से विसर्जित किया।
श्रद्धालु सोनू गोयल ने कहा कि गणपति बप्पा घर-घर और मंदिरों में विराजमान रहे। अब विदाई के समय मन भावुक हो उठा, लेकिन यह विश्वास है कि अगले साल गणपति फिर खुशियाँ और आशीर्वाद लेकर आएंगे।
श्रद्धालु आनंद महावर ने कहा कि गणेशोत्सव समाज को एकजुट करने का पर्व है, जहां सभी लोग मिलकर भक्ति और उत्साह में शामिल होते है
इस मौके पर अक्षमा महावर, साधनागिरी, पूजा कश्यप, राकेश गुप्ता, दीक्षा शर्मा, राकेश महावर, लोकेश गुप्ता, सरिका जयसवाल,रवि प्रजापति आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button