Blog

नगर पालिका को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2024-25 में मिला द्वितीय स्थान।

मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित, 20 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि की प्रदान।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्वच्छता और स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर पालिका को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2024-25 में द्वितीय स्थान हासिल हुआ। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून मुख्य सेवा सदन में नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और पालिका के अधिशासी अधिकारी एम एल शाह को सम्मानित किया और 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

Oplus_16908288
पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह उपलब्धि नगर के नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है। हम सभी मिलकर इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क और नगर के नागरिकों के सहयोग का परिणाम है। सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सभी ने मिलकर काम किया है। आने वाले समय में हम और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। हमारा लक्ष्य प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करना है।

मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ नगर पालिका का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का है। लोगों की सहभागिता और जागरूकता से ही यह संभव हुआ है। सफाई कर्मचारियों ने भी दिन-रात मेहनत कर सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा। आगे भी हम यही समर्पण जारी रखेंगे।
इस मौके पर सभासद ईश्वर रोथान, अवतार सिंह सैनी, राकेश डोभाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button