Blog

नगर पालिका ने अतिक्रमण पर की कार्रवाई, 12 लोगों से 8700 रुपए जुर्माना वसूला।

दीपावली से पहले मिल रोड व नगर चौक पर हटाया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा करने पर होगी कड़ी कार्रवाई।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका, तहसील और पुलिस प्रशासन टीम ने संयुक्त रूप से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बुधवार को नगर चौक, मिल रोड सहित व्यस्त मार्गों का निरीक्षण किया गया, जहां कई लोगों द्वारा फुटपाथ और सड़क किनारे सामान फैलाकर अतिक्रमण किया गया था। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 12 लोगों पर चालान किया और 8700 का जुर्माना वसूला।

अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने कहा कि पालिका पालिका क्षेत्र में सुचारू आवागमन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के मद्देनज़र बाजारों में भीड़ बढ़ती है, ऐसे में अतिक्रमण से जनता को परेशानी न हो, इसलिए कार्रवाई की जा रही है। दोबारा अवैध कब्जा करने वालों पर भारी जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर कई बार समझाया गया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, इसलिए चालान करना पड़ा।

इस मौके पर तहसील की ओर से आर.एस. रावत, अजय पांडे और पुलिस प्रशासन की ओर से वीर सिंह, सुविंदर सिंह और नगर पालिका की ओर से सुपरवाइजर अजय चौहान नीरज कुमार आदि मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button