डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): भाजपा ऋषिकेश जिलाध्यक्ष पद पर राजेंद्र तड़ियाल की ताजपोशी होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल जिला ने महामंत्री के अलावा विभिन्न पदों पर बखूबी दायित्व निभा चुके हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल नगर चौक पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ, मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी जलाकर भव्य स्वागत किया! Oplus_131072
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व,वरिष्ठ नेताओं और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसमें वह खरा करने का प्रयास करेंगे। Oplus_131072
मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि राजेंद्र तडियाल को जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। भाजपा नेतृत्व में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल की कर्मठा, निष्ठा, कार्य शैली को देखकर जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने से नई पद की मिली जिम्मेदारी का ठीक से निर्वाह करेंगे। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री राज्य मंत्री करन बोहरा, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, ईश्वर चंद अग्रवाल, सभासद ईश्वर रोथान, हिमांशु राणा, परविंदर सिंह बाउ ,संजीव सैनी, मनोज कम्बोज,विशाल छेत्री,मंगल रोथान, सुंदर लोधी, जसविंदर सिंह डाली, शीशपाल अग्रवाल,चौधरी सुषमा आर्य,उषा कोठारी,मंजू नेगी, ममता निहाल, विनीत राजपूत मनीष छेत्री,सुरेश सैनी, रामकिशन,सोनू गोयल,मनीष नारंग, अवतार सिंह सैनी,अनिल चौहान, कमल गोला, तरुण चोपड़ा, कैलाश जोशी, संपूर्णानंद थपलियाल, चंद्र बल्लभ लखेड़ा, राममूर्ति आदि मौजूद रहे। verma doi news no 1