Blog

पंजीकृत 432 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 198 और द्वितीय पाली में 193 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा।

खबर को सुनें

डोईवाला 29 जून (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। पंजीकृत 432 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 198 द्वितीय पाली में 193 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, निर्धारित समय से शुरू हुई परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन रूप से तलाशी लेकर और उनकी वीडियो ग्राफी करके उन्हें परीक्षा कक्षो में भेजा गया। मूसलाधार बरसात की वजह से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 50 प्रतिशत से भी कम रही। परीक्षा केंद्र का उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौडियाल सेक्टर मजिस्ट्रेट उत्तम सिंह नेगी आयोग से आए ऑब्जर्वर पूरन सिंह बिष्ट ने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया और व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने बताया कि परीक्षा अपने निर्धारित समय 10 से 12 और अपराह्न 2 से 4 बजे के मध्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 432 परीक्षार्थी इस केंद्र पर पंजीकृत थे जिसमें प्रथम पाली में 198 दूसरी पाली में 193 ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में परीक्षा प्रभारी ओमप्रकाश काला सहायक परीक्षा प्रभारी अश्वनी गुप्ता सुदेश सहगल, आलोक जोशी, तेजवीर सिंह, राधा गुप्ता, सुनीता बलोदी, सीमा रावत, रत्नेश कुमार, आशुतोष डबराल, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा, उदय सिंह पाल, दीपक पाल आदि का विशेष योगदान रहा।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button