Blog

पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का महत्व जरूरी। काशीनाथ जैना

पांच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालय आयुर्वेदिक पीजी मेडिकल कॉलेज डोईवाला में आज वार्षिक खेल महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 2024 का शुभारंभ विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर काशीनाथ जैना एवं कुल सचिव अरविंद अरोड़ा द्वारा किया गया! उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी महत्व बहुत जरूरी है! खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है खेलने से शरीर मजबूत होता है और संयोजन क्षमता में सुधार होता है! डॉ ममता कंवर ने बताया कि पांच दिवसीय इस समारोह में शतरंज,कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो खो, रस्साकसी, गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, समारोह के अंतिम दिन 30 दिसंबर को सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा, इन प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय एवं आयुर्वेद कॉलेज के छात्र-छात्रा, शिक्षक और स्टाफ भी सहभागिता निभाएंगे! इस मौके पर डॉ० पंकज, डॉ० सत्येंद्र, डॉ० नीरज, डॉ०नवीन,डॉ० अक्षय,डॉ० वैशाली,डॉ० पूजा, डॉ० निशांत डॉ०ममता कुंवर, डॉ०रंजना, चेतन गौड़, डॉ० सोनाली,डॉ० कल्पना मौजूद रहे! कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रताप नेगी, राजेश कुंवर, हरीश नवानी, प्रकाश ,नवीन ,राकेश, जितेंद्र, मोहित का विशेष योगदान रहा। verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button